फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत से आहत बेटा ट्रेन के आगे कूदा

Thu, 04 Sep 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 मां की मौत से सदमे में आए बेटे ने भी ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। एक ही घर में दो मौत से बलदेव नगर क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जाता है कि सुबह मां की मौत हुई, जबकि शाम को बेटे के मौत के बाद परिवार सदमे में है। फिलहाल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुुरु कर दी है। शव की पहचान परविंदर सिंह उर्फ लक्की निवासी फेज़-2 नारायणगढ़ रोड बलदेव नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन



जानकारी अनुसार फेस-2 नारायणगढ़ रोड के रहने वाले परविंदर सिंह उर्फ लक्की की मां पिछले समय से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई। अपनी मां की मौत से एकदम से सदमे में आ गया। उधर, देर शाम परविंदर का शव रेलवे लाइनों पर मिला।

जीआरपी इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि ट्रेन के चालक के भी बयान लिए जाएंगे। ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल युवक को पहचाना मुश्किल हो गया है। लेकिन उसके कपड़ों से परिजनों ने उसको पहचाना है। पुलिस थाना कैंट जीआरपी पुलिस जांच अधिकारी कर्म सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान परविंदर सिंह उर्फ लक्की फेस-2 नारायणगढ़ रोड बलदेव नगर के तौर पर हुई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें