फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरे यूथ कांग्रेसी, BJP के विरोध में नारेबाजी

Mon, 12 Sep 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में यू​थ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अध्यक्ष हरमेल केसरी ने इसे लीड किया। विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण बढ़ाए गए रेल किराए थे। इस मौके पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभु जी तेरी कैसी माया, रेल किराया फिर बढ़ाया। प्रभु जी रहम करो, रेल किराया कम करो। अच्छे दिन कब आएंगे, मोदी जी जब जाएंगे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर हरमेल केसरी ने कहा कि चंडीगढ़ से दिल्ली शताब्दी का फ़ेयर आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। मोदी सरकार तानाशाही पर उतर चुकी है। आम आदमी सुबह जब सोकर उठता है तो उसे मालूम होता कि पेट्रोल, रसोई गैस ओर रेलवे का सफ़र कितना मंहगा हो चुका होता है। सभी मंत्रालय सरकार की नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। पिछले चुनाव में अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार अब लोगों को बुरे दिन दिखा रही है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ग़रीब आदमी का ध्यान आज तक केवल कांग्रेस पार्टी ने ही रखा है। उन्होंने जनता से अपील की अगर लोग गरीबों का ध्यान रखने वाली सरकार चाहते है, अच्छे दिनों की सरकार चाहते है तो आने वालों दिनों में देश के किसी भी कोने में चुनाव हो तो कांग्रेस पार्टी को ही वोट दें। इस प्रदर्शन में आशीष गजनवी, संजीव बिरला, नवदीप सिंह, रवि, सुखदेव सिंह, हरजिंदर सिंह, परदीप, मनीष वर्मा, मनोज कुमार, आशू, संदीप सिंह हनी, अश्वनी बहोत, राम मेहर इनदौरा  और सागर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें