अमर उजाला से बातचीत में शैरी रियाड़ ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मेहराज रैली में जुटी भीड़ ने साबित कर दिया है कि नवजोत सिंह सिद्धू की लोगों के बीच कितनी लोकप्रियता है। इसीलिए पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्हें चाहिए कि वह सिद्धू को रोकने की बजाय उनके साथ पंजाब में बढ़ते भ्रष्टाचार, रेत खनन, शराब व नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
शैरी ने कहा कि सिद्धू के अलावा पंजाब का कोई और कांग्रेस नेता पार्टी को मजबूत नहीं कर सकता है। शैरी ने इस मौके साफ किया कि वह आगे भी इसी तरह से सिद्धू के समर्थन में डटे रहेंगे फिर चाहे पार्टी उनके खिलाफ कोई भी कदम उठाए।
नोटिस में ये लिखा
पिछले कई दिनों से लगातार मीडिया से आपके वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बोलने की खबरें मिल रही हैं। इसलिए हमने आपको पंजाब यूथ कांग्रेस की गतिविधियों से मुक्त करने का निर्णय लिया है। तीन दिन में शैरी रियाड़ को इस मामले में अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। आगे लिखा कि अन्यथा हम आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर मजबूर होंगे।