फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में अनोखा प्रदर्शन: भाजपा सांसद सनी देओल की कोठी के सामने यूथ कांग्रेस ने पानी में तले पकौड़े

Sun, 06 Jun 2021 02:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

यूथ कांग्रेस ने कहा कि पीएम और गृह मंत्री ने पकौड़े तलने को रोजगार बताया था। कुछ लोगों ने उनकी बातें मानी और इस रोजगार को अपनाया लेकिन रसोई गैस और सरसों का तेल महंगा होने से यह रोजगार भी छीन गया।
विज्ञापन
पठानकोट में यूथ कांग्रेस ने पानी में तले पकौड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाने वाले यूथ कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को पठानकोट के आधुनिक विहार स्थित सांसद सनी देओल की कोठी के सामने पानी में पकौड़े तले। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महंगी रसोई गैस का हवाला देकर कागज के सहारे आग जलाई और पानी में पकौड़े तले। इसके बाद पकौड़े के तीन पैकेट पैक किए। इनमें एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरा गृह मंत्री अमित शाह और तीसरा सांसद सनी देओल के लिए पैक किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद सांसद सनी देओल के पठानकोट कार्यालय प्रभारी पंकज जोशी को सौंपने गए। हालांकि, जोशी वहां नहीं मिले। जिसके चलते प्रदर्शनकारियों ने कोठी के मुख्य गेट पर उक्त पकौड़े रखकर नारेबाजी की और वापस लौट गए। जिला महासचिव वरूण कोहली के नेतृत्व में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। डेढ़ घंटे तक यह चलता रहा।

झांसा देकर हथियाई थी केंद्र की सत्ता: कोहली
महासचिव वरूण कोहली ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई दूर करने का झांसा देकर सत्ता हथियाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने युवाओं को पकौड़े तलने का सुझाव दिया था। कई लोगों ने इस सुझाव को माना और पकौड़े तलने शुरू कर दिए। लेकिन अब सरसों का तेल 200 रुपए किलो पहुंच गया है। रसोई गैस का सिलेंडर एक हजार तक पहुंच गया। ऐसे में केंद्र सरकार ने यह रोजगार भी छीन लिया। 
विज्ञापन


महामारी में खाद्य पदार्थों को सस्ता करने के बजाय दाम चार गुना तक बढ़ा दिए गए हैं। जिससे दो वक्त का खाना तक नहीं मिल पा रहा। हर चीज महंगी होती जा रही है। जिससे देश का लगभग हर वर्ग दुखी है। यूथ कांग्रेस नेता अंकित मेहरा ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। अब देश हित को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी को संपूर्ण मंत्रिमंडल समेत इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें