फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस: पंजाब में एक ने और तोड़ा दम, सात नए मामले, कोरोना ने ली 79 की जान

Sun, 06 Jun 2021 12:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में कोरोना संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस के मामलों में भी कमी आने लगी है। पंजाब में ब्लैक फंगस के कुल 369 मामले हैं। इनमें से 47 मामले अन्य राज्यों के हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से हालात सुधर नहीं रहे हैं। शनिवार को पंजाब में ब्लैक फंगस से एक और मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक सूबे में 53 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है। सूबे के 22 जिलों में 369 मामले अब तक आ चुके हैं, जिनमें 47 मामले दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में ब्लैक फंगस से पीड़ित 294 मरीजों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में और 74 का सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में 369 इस बीमारी से पीड़ित मरीजों में 322 पंजाब से संबंधित हैं। अन्य 47 मरीज दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

संक्रमण से 79 की मौत, 1907 आए नए मामले
शनिवार को पंजाब में कोरोना संक्रमण से हुई 79 मौतों में अमृतसर में 7, बठिंडा में 8, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 2, फाजिल्का में 6, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 3, होशियारपुर में 3, जालंधर में 5, कपूरथला में 3, लुधियाना में 5, मानसा में 1, मोगा में 1, मोहाली में 5, मुक्तसर में 5, पठानकोट में 4, पटियाला में 6, रोपड़ में 1, संगरूर में 7, एसबीएस नगर में 2 और तरनतारन में 2 शामिल हैं। संक्रमण के राज्य में 1907 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें