फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने फूंका अभिनेता अनुपम खेर का पुतला

विज्ञापन
अनुपम खेर का पुतला फूंकते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की वाणी की बेअदबी पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने वीरवार को सेक्टर 20 के गुरुद्वारा के पास भाजपा समर्थक और अभिनेता अनुपम खेर का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अनुपम खेर ने गुरु गोबिंद सिंह जी की वाणी सवा लाख से एक लड़ाऊं को ट्विटर पर सवा लाख से एक भिड़ाऊं लिख के गुरु साहिब की तुलना भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा से की है। इसी को लेकर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष लव कुमार व सेक्टर 20 गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरिंदरबीर सिंह हैप्पी द्वारा खेर का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया गया। गुरिंदरबीर सिंह ने कहा कि अनुपम खेर तुरंत माफी मांगे।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि हम सभी धर्माें, ग्रंथों, गुरुओं, पीरों आदि का आदर करते हैं। किसी का भी अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कल तक अनुपम खेर श्री अकाल तख्त पर जा कर माफी मांगें नहीं तो युवा कांग्रेस पूरे चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर हरमोहिंदर लकी, गुरप्रीत गापी, आशीष गजनवी, दीपक लुबाना, साहिल दुबे, विनायक बंगीयस, बलकार सिंह विक्टर, दमनप्रीत सिंह, उमेश कुमार, धीरज गुप्ता, नरिंदर गांधी, सुखदेव सिंह, शाहबाज खान, शानू खान सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट नीरज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें