फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी : जांच में अब तक शामिल नहीं हुईं पूर्व एसएचओ, सीबीआई ने भेजा रिमाइंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में फंसी मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर ने तीन दिन बाद भी सीबीआई की जांच ज्वाइन नहीं की। सीबीआई ने यूटी पुलिस के आला अधिकारियों को जसविंदर कौर को इंवेस्टीगेशन ज्वाइन करने के लिए रिमांडर भी भेजा था। बावजूद इसके वह अब तक सेक्टर 30 स्थित सीबीआई दफ्तर नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मनीमाजारा निवासी शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया था कि बीते 5 जून को उसके घर पर दो पुलिसकर्मी आकर बोले कि उसके खिलाफ थाने में शिकायत आई है। इसके बाद 10 जून को मनीमाजरा की थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने उसे कॉल कर थाने बुलाया और कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि रणधीर सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उसने 27 से 28 लाख की धोखाधड़ी की है। आरोपों के मुताबिक, जसविंदर कौर ने उससे कहा कि उसके पैसे वापस कर दे नहीं तो तेरे खिलाफ केस रजिस्टर्ड हो जाएगा। थाने के चेंबर में जसविंदर कौर के साथ रणधीर सिंह, भगवान सिंह, निरपिंदर सिंह भी मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान एसएचओ समेत अन्य लोगों ने उसके साथ गाली गलौच की और केस दर्ज करने की धमकी दी। इस दौरान केस को सेटल करने के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद बीते 19 जून को संगरूर के मेहलन चौक पर भगवान सिंह को गुरदीप ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने सीबीआई में शिकायत दर्ज करा दी। सीबीआई ने बीते सोमवार को जाल बिछाकर आरोपी भगवान सिंह को एक लाख रुपये की दूसरी किस्त लेते हुए मोहाली से रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने एसएचओ जसविंदर कौर और बिचौलिया भगवान सिंह के खिलाफ पीसी एक्ट-7, 7ए और 120-बी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें