चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स टी-प्वाइंट के पास से पुलिस ने एक युवक को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। मलोया थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी सागर (20) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
मलोया थाना पुलिस सोमवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स टी प्वाइंट के पास उक्त आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में वह गोलमोल जवाब देने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है कि उसने नशा कहां से खरीदा है।