फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : हलवारा में किसानों ने अकाली नेताओं को दिखाए काले झंडे, फिरोजपुर में भाजपा जिला प्रधान को घेरा

Wed, 07 Apr 2021 01:52 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
हलवारा में अकाली नेताओं का विरोध करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ किसानों ने उनका विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को रायकोट में यूथ अकाली दल की रैली से पहले हलवारा के विभिन्न चौराहों पर किसान नेता काले झंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने रैली में शामिल होने जा रहे अकाली नेताओं को काले झंडे और चूड़ियां दिखाईं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। किसानों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रैली में हलका दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि रास्ते में किसान विरोध कर रहे हैं तो उन्होंने अपना रास्ता ही बदल लिया। कई नेताओं ने किसान विरोध को देख चेहरे ढक लिए थे। गौरतलब है कि यूथ अकाली दल की तरफ से एक सप्ताह से रायकोट में रैली करने के लिए प्रचार किया जा रहा था। 

इस रैली में बिक्रम सिंह मजीठिया के शामिल होने की बात कही जा रही थी लेकिन वह नहीं पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा नेता जतिंदर सिंह की अगुवाई में कई गांवों से किसान नेता विरोध करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


फिरोजपुर : किसान संगठनों ने भाजपा जिला प्रधान को घेरा
भाजपा के स्थापना दिवस पर किसान संगठनों ने फिरोजपुर में भाजपा जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह बग्गेके पिपल के घर का घेराव किया। साथ ही गुरुहरसहाए में जिला महासचिव अमनदीप गिरधर मिंटू के दफ्तर को घेर लिया। किसानों ने भाजपा नेताओं को चेतावनी दी कि दफ्तरों से भाजपा का झंडा उतारा जाए।

भाजपा नेता अमनदीप गिरधर ने कहा कि देश में सभी नागरिकों को खुशी मनाने का अधिकार है। पूरे देश में भाजपा स्थापना दिवस मना रही है। वह भी मना रहे थे कि किसानों ने गोलूका मोड़ पर धरना लगाकर जाम लगा दिया। साथ ही उनका दफ्तर घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह धरना कांग्रेस के इशारे पर लगाया गया है। वहीं किसान संगठनों का कहना है कि धरना किसानों की तरफ से लगाया गया है। किसी राजनीतिक पार्टी के इशारे पर धरना नहीं दिया जा रहा है। जब तक दफ्तर से भाजपा का झंडा नहीं उतरेगा तब तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें