फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने पुलिसकर्मी को दी गालियां फिर बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 02 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
युवकों ने पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटा
विज्ञापन
28 सेकेंड के एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। वीडियो में कुछ युवक एक पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं। घटनास्थल सेक्टर-78 गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास का बताया जा रहा है। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को अचानक मोहाली के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में यह वीडियो वायरल हुआ। वीडियो करीब 28 सेकेंड का है। इसमें गुरद्वारा साहिब के बाहरी साइड स्थित एक पीसीआर की नई अर्टिका गाड़ी दिखाई दे रही है।

अचानक वहां चार युवक आकर पहले पुलिस मुलाजिम से गाली गलौच करते हैं और फिर पीटना शुरू कर देते हैं। साथ ही उसे धमकियां देते हैं। इस दौरान कुछ राहगीर भी वहां से गुजरते हैं लेकिन वे भी शांत ही रहते हैं। वीडियों में एक स्कूटी और दो बाइकें भी खड़ी दिख रहीं हैं। अंदेशा है कि इन पर बैठकर ही आरोपी आए होंगे।
विज्ञापन


इस बारे में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान की जा रही है। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इस तरह का मामला पहले भी आ चुका है, जब फेज-3बी2 में कुछ समय पहले नशे में धुत युवक पुलिस वालों से उलझ गए थे। उनसे गाली गलौच करते हुए वीडियो भी बना रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें