फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं टाइफाइड मैरी तो नहीं आपकी कामवाली बाई

Fri, 25 Oct 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं आपकी कामवाली बाई टाइफाइड है और आपको खाने के साथ बीमारी तो नहीं परोस रही। देश में पहली बार पीजीआई की डॉ. पूजा डुडेजा ने फूड सेफ्टी पर पीएचडी की है और उन्होंने रसोई का काम करने वालों के लिए कुछ मानक तैयार किए हैं, ताकि बीमारियां न फैलें।
विज्ञापन


इन मानकों को लागू करवाने के लिए पीजीआई की ओर से जल्द ही यूटी प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके लिए पीजीआई की टीम शहर में खोमचे वालों, होटल-रेस्त्रा कर्मियों को ट्रेनिंग देने को भी तैयार है।
विज्ञापन


डॉ. पूजा के अनुसार इस थीसिस में डॉ. सुखपाल कौर और डॉ. अमरजीत सिंह से भी उन्हें काफी सहयोग मिला।

खाना पकाने वालों की ड्रेस के मानक
1. किचन में काम करते वक्त सिर पर टोपी पहनना जरूरी
2. कान में बाली या गले में चेन न हो
3. हाथ पर धागा, अंगूठी और कंगन नहीं होने चाहिए
4. ऐपरन साफ हो और उस पर हाथ नहीं पोछना चाहिए
5. ऐपरन से कीटाणु हाथ पर और हाथ से भोजन में जाते हैं
6. दिन में एक बार ऐपरन जरूर बदलें
7. ऐपरन में न हो कोई जेब और बटन
8. अंगूठी न उतारें तो दस्ताने पहनें
9. नाखून बड़े न हों

हाथ धोने के लिए नार्म्स
1. काम शुरू करने से पहले
2. कच्चा सामान पकड़ने के बाद
3. शौचालय जाने के बाद
4. मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के बाद
5. खांसी, छींक, नाक पौंछने के बाद
6. खुजली करने के बाद
7. नोट गिनने के बाद
8. खुजली करने के बाद
9. हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन अलग होने चाहिए, यह सब्जी व बर्तन धोने वाले सिंक से अलग हो

ये बीमारी हो तो काम न करवाएं
दस्त, उल्टी, बुखार, खांसी, त्वचा रोग-फोड़े फुंसी, आंख से रिसाव-लाली, नाक-कान से रिसाव

कौन थी टाइफाइड मैरी
यूनाइटेड स्टेट की रहने वाली टाइफॉइड मैरी एक रसोई कर्मी थी। वह खाना बनाती थी। उसके शरीर में टाइफाइड के कीटाणु पहली बार पाये गए थे।

उसके पकाए खाने से 51 लोग टाइफाइड से संक्रमित हुए थे। इनमें से तीन की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें