लोकसभा चुनावों में युवा वोटरों को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग पूरी प्लानिंग से जुट गया है। युवाओं में बढ़ रहे सोशल साइट के क्रेज को भांपते हुए जिला निर्वाचन विभाग ने अपना फेसबुक अकाउंट तैयार किया है। जहां पर चुनाव से संबंधित हर जानकारी अपलोड की जा रही है।
वहीं, देश की नामी हस्तियों के मतदान करने का संदेश देने वाले वाले वीडियो तक अपलोड किए जा रहे हैं। निर्वाचन विभाग की कोशिश यही है कि मतदान वाले दिन अधिकतर युवा अपने मत का प्रयोग करें।
जानकारी के मुताबिक इसी महीने जिला निर्वाचन विभाग ने अपना फेसबुक अकाउंट तैयार किया है। जिसमें करीब 122 लोगों ने एकाउंट को लाइक भी किया है। कई लोग रोजाना इस पेज को देख रहे हैं। फेसबुक पेज की विशेषता यह है कि इसे रोजाना अपडेट किया जा रहा है।
इसके अलावा चुनाव आयोग से संबंधित जानकारियां भी रोजाना डाली जा रही हैं। इतना नहीं ईबीएम में मतदान कैसे करना, वोट का महत्व एवं अन्य सारी जानकारियां हैं। फेसबुक पर यह अकाउंट facebook.com/deosasnagar पर लॉगिन करना होगा।
यह युवा जो पहली बार करेंगे मतदान
हलका---------------पुरुष (18-19)----------महिलाएं (18-19)
मोहाली----------------2092----------------1190
खरड़----------------2783-------------------1313
डेराबस्सी----------------3212----------------1461
इन नंबरों पर सुनी जाएंगी चौबीस घंटे शिकायतें
जिले में लोकसभा चुनावों के लिए 685 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए शिकायत केंद्र बनाया गया है। जहां पर चौबीस घंटे लोगों की सुनवाई होगी। इस पर शिकायत दर्ज कराने के लिए 18001802099 या फिर 0172-2225220 पर कॉल करनी होगी।
दो अप्रैल तक बनेंगे नए वोट
जिन लोगों ने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है। ऐसे लोग दो अप्रैल तक अपना वोट बना सकते हैं। वोट बनाने के लिए लोगों को एसडीएम ऑफिस जाना होगा। वहां पर फार्म भरकर वोट बनेंगे। इसके अलावा लोग वहां पर जाकर अपनी वोट संबंधी सारी जानकारी हासिल कर पाएंगे।