फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीखंड महादेव के दर्शन करने गया चंडीगढ़ का युवक लापता, तलाश जारी

Fri, 07 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ का युवक लापता
विज्ञापन
श्रीखंड यात्रा पर गए चार युवाओं में से एक युवक सोमवार से लापता है। साथियों ने अपने दोस्त को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद युवक के मामा निरमंड पहुंचे और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


आनी के डीएसपी बलदेव ठाकुर ने बताया कि सोलन के राहुल और सचिन के साथ चंडीगढ़ के वीरेंद्र सिंह रावत और अभिषेक खरबंदा 30 जून को निरमंड के दशनामी अखाड़ा पहुंचे।  यहां से एक जुलाई को चारों युवक श्रीखंड महादेव के दर्शनों के लिए निकले। तीन जुलाई को श्रीखंड पहुंचे।

दर्शन करने के बाद लौटते वक्त सोलन के दोनों युवक थोड़ा तेजी से नीचे उतर गए, जबकि चंडीगढ़ के दोनों युवक और एक अन्य स्थानीय युवक पीछे रह गए। वीरेंद्र स्थानीय युवक के साथ चलता रहा। अभिषेक खरबंदा पीछे रह गया। दूसरे दोस्त ने सोचा कि अभिषेक अन्य दोस्तों के साथ आगे निकल गया होगा।
विज्ञापन


इसके बाद जब वे आगे जाकर इकट्ठा हुए तो देखा कि अभिषेक नहीं पहुंचा था। उन्होंने अभिषेक की तलाश शुरू की, लेकिन नहीं मिला। उन्होंने उसके परिजनों को सारी बात बताई। अभिषेक के दोनों मामा राजेंद्र धवन और अरविंद धवन भांजे की खोज में निरमंड पहुंचे।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से अभिषेक को खोजने की गुहार लगाई है। उधर, डीएसपी बलदेव ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से अभिषेक को खोजने के लिए रेस्क्यू टीम श्रीखंड रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें