फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष का पद जाता है तो जाए, 84 दंगों के केस लड़ता रहूंगा: फूलका

Fri, 07 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप नेता एचएस फूल्का - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता प्रतिपक्ष एचएस फूलका ने कहा है कि आफिस आफ प्रॉफिट के मामले में अगर उनका नेता प्रतिपक्ष का पद जाता है तो चला जाए, लेकिन वे 1984 के दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए अदालत में केस लड़ते रहेंगे। फूलका ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली बार काउंसिल ने एचएस फूलका के नेता प्रतिपक्ष, जो कैबिनेट रैंक का ओहदा है, पर रहते हुए 1984 दंगों के पीड़ितों के केस लड़ने को आफिस आफ प्रॉफिट का मामला बताते हुए इसे चुनौती दी है। बार काउंसिल का कहना है कि फूलका के पास कैबिनेट रैंक है और वह हर माह सरकार से वेतन व अन्य सुविधाएं हासिल कर रहे हैं। सरकारी पद पर रहते हुए वे लंबे समय से दंगा पीड़ितों के केस भी लड़ रहे हैं।

इस आरोप पर वीरवार को फूलका ने कहा कि उन्होंने बार काउंसिल से भी कह दिया है कि वे दंगा पीड़ितों के लिए केस लड़ना चाहते हैं और वे नेता प्रतिपक्ष का ओहदा छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने् कहा कि वे पिछले 30 साल से इस केस की पैरवी कर रहे हैं और उन्होंने आज तक बिना कोई पैसा लिए यह केस लड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें