नव वर्ष पर पंचकूला के लोगों को वाई फाई की सुविधा मिलेगी। स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान सरकार ने प्रदेश को वाई-फाई कनेक्टिविटी से जोड़ने का फैसला किया है। प्रदेश हर जिले के पांच स्थानों को वाई-फाई हॉट स्पॉट बनाया जायेगा। सबसे पहले पंचकूला को वाई फाई से लैस करने की तैयारी है।
पंचकूला पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनेगा। नए साल पर 28 जनवरी को पंचकूला वाई-फाई जोन में होगा। जिले के पांच अहम स्थलों पर वाई-फाई सिस्टम लगाए जाएंगे। इनमें पिंजौर गार्डन, मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर कालका, नाडा साहिब गुरुद्वारा और सेक्टर 5 का बस स्टैंड वाई फाई के हॉट स्पॉट होगा।
प्रदेश के महानगरों में 105 जगहों पर वाई फाई हॉट स्पॉट बनाए जाएंगे। पूरे प्रदेश को हाईटेक जोन में लाने का जिम्मा हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड हारट्रोन को सौंपा है। प्रदेश को हाईटेक जोन में तबदील करने की शुरुआत पंचकूला से होगी।