फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलबदलू नेताओं पर भड़के सीएम बादल, बोल गए बड़ी बात

Wed, 14 Dec 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पूर्व सांसद आलीवाल के कांग्रेस में जाने पर बोले मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अकाली दल चुनाव कमीशन के हर आदेश का पालन सजगता से करेगा। एक हलके से एक ही उम्मीदवार उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को बस्सी पठाना हलके की संघोल दाना मंडी में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


दो दिन के संगत दर्शन में उन्होंने गांवों और शहरों के विकास के लिए 20 करोड़ के चेक भी बांटे।  अकाली दल के पूर्व सांसद अमरीक सिंह आलीवाल के कांग्रेस में शामिल होने पर बादल ने कहा कि ऐसे नेता मौकापरस्त होते हैं। पार्टी के प्रति वफादारी और वचनबद्धता लंबे समय के दौरान ही काम आती है। टिकट नहीं मिलने के कारण बहुत से लोग पक्ष बदल लेते हैं जबकि यह वास्तविकता है कि जब एक व्यक्ति को टिकट दे दी जाती है तो वह पार्टी हाईकमान की भगवान की तरह पूजा करने लग जाता है।  टिकट नहीं मिलती तो वह पार्टी प्रमुख को ही धोखेबाज बताने लग जाता है। 

जिला भाजपा की ओर से संगत दर्शन का बायकॉट किए जाने पर सीएम ने कहा कि संगत दर्शन लोगों और स्थानीय प्रशासन में विचार-विमर्श के द्वारा समस्याओं को हल करने का एक मंच है। किसी को इसके लिए न्योता पत्र नहीं भेजा जाता। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'चुनाव कमीशन के हर आदेश का पालन करेगा अकाली दल'

पूर्व सांसद आलीवाल के कांग्रेस में जाने पर बोले मुख्यमंत्री
प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपनी रजवाड़ाशाही मानसिकता में तब्दीली लाने और खुद बादशाह वाला दिखावा करना छोडक़र लोकतांत्रिक ढांचे में आम लोगों की आवाज बनने को कहा। बादल ने कहा कि वह लोगों के सेवक हैं जबकि कैप्टन एक बादशाह हैं जिसकी जड़ें आम लोगों के साथ निचले स्तर पर जुड़ी हुई नहीं हैं। 

इससे पहले बस्सी पठाना विधान सभा हलके से अकाली दल के उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि वह विधान सभा हलके के लोगों की मुश्किलों को हल करने में कसर नहीं छोड़ेंगे। समाज के सभी वर्गों के विकास को यकीनी बनाएंगे।

मौके मुख्यमंत्री के साथ उनके विशेष प्रमुख सचिव डा. ऐस. करुणाराजू भी थे। फतेहगढ़ साहिब हलका इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा, डीआईजी रोपड़ रेंज हरशरन सिंह संधू, डीसी कमलदीप सिंह संघा, एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर समेत कई अकाली नेता और कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें