फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी बनाएंगे पकवान, बेचेंगे दिव्यांग और खाएंगे चंडीगढ़ वाले...

Fri, 29 Sep 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैदी बनाएंगे पकवान, बेचेंगे दिव्यांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़वासी अब जेल में बने पकवान का लुत्फ उठा सकेंगे। सांसद किरण खेर ने बुधवार को सेक्टर-46 स्थित आशा किरण में  दिव्यांगों के लिए सारथी नाम से फूड कियोस्क (कैंटीन) की शुरुआत की। चंडीगढ़ के समाज कल्याण विभाग और बुड़ैल जेल की इस पहल के तहत यह कियोस्क दिव्यांगों द्वारा चलाई जाएंगी। जहां जेल में कैदियों द्वारा बनाए जाने वाले लजीज पकवान मिलेंगे। इनमें केक, नमकीन, मिठाई समेत कई खाद्य सामग्री शामिल होगी।
विज्ञापन


यहां खाने पाने का जो सामान मिलेगा वह बुड़ैल जेल के कैदियों की ओर से तैयार किया गया होगा। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के सचिव बंसी लाल शर्मा,  निदेशक निशु सिंघल, बुड़ैल जेल के अधिकारी एसके जैन व पार्षद देवेश मोददगिल, हीरा नेगी, कुलदीप सिंह, कनवर राणा मौजूद थे। इस मौके पर खेर ने कहा कि जिन कार्यक्रमों में दिव्यांग बच्चे शामिल होते हैं। वहां आकर खुशी होती है। समाज कल्याण विभाग बहुत ही अच्छा प्रयास कर रहा है।

इस अवसर पर खेर ने कहा कि जल्द ही सारथी नाम से  फूड कियोस्क शहर के अन्य सेक्टरों में शामिल की जाएगी। जहां जेल में कैदियों  द्वारा बनाए गए पकवान इन कियोस्क (कैंटीन) पर उपलब्ध है। खेर ने कहा इस नई योजना से दिव्यांग बच्चों को रोजगार मिलेगा। और इन कियोस्क से होने वाली कमाई को दिव्यांगों पर खर्च किया जाएगा।  खेर ने कहा कि नई दिल्ली में दो दिन पहले हुई भाजपा की नेशनल एक्जीक्यूटिव बैठक में प्रधानमंत्री जी ने सिर्फ चंडीगढ़ का नाम लिया। किसी भी अन्य प्रदेश का नाम नहीं लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ हर चीज में नंबर वन है और सरकार की योजनाएं चंडीगढ़ से लागू होती हैं तो वह पूरी तरह से सफल रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें