अगर आपकी चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत है तो अब निर्वाचन कार्यालय व्हाट्सएप पर भी आपकी शिकायत सुनेगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 9478894788 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।
इसके अलावा एक अन्य टोल फ्री नंबर 1800-180-2051 शुरू किया गया है। जहां पर भी लोग अपनी शिकायत कर पाएंगे। जिक्रयोग है कि यह नंबर चौबीस घंटे काम करेगा।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी डीएस मांगट ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी कंट्रोल रूम गठित किया गया है। इसमें डॉ. नयन भुल्लर को नोडल अफसर बनाया गया है।