फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्हाट्सएप पर करें चुनाव संबंधी शिकायत, 24 घंटे करेगा काम

Sun, 08 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन
अगर आपकी चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत है तो अब निर्वाचन कार्यालय व्हाट्सएप पर भी आपकी शिकायत सुनेगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने  9478894788 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य टोल फ्री नंबर 1800-180-2051 शुरू किया गया है। जहां पर भी लोग अपनी शिकायत कर पाएंगे। जिक्रयोग है कि यह नंबर चौबीस घंटे काम करेगा। 

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी डीएस मांगट ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी कंट्रोल रूम गठित किया गया है। इसमें डॉ. नयन भुल्लर को नोडल अफसर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक कमिश्नर ने अधिकारियों से मीटिंग की

चुनाव - फोटो : file
वहीं, चुनाव संबंधी एक स्पेशल सॉफ्टवेयर भी तैयार किया गया है। जहां भी लोग चुनाव संबंधी अपनी शिकायत मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से कर पाएंगे। 

इसके लिए ceopunjab.nic.in पर लॉगिन करना होगा। शिकायतों का विभाग द्वारा मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। साथ ही इस संबंधी शिकायतकर्ता को भी सूचित किया जाएगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व  प्रिंट मीडिया पर भी मॉनीटरिंग के लिए विशेष कमेटियां गठित की गई हैं।

सहायक कमिश्नर ने अधिकारियों से मीटिंग की
सहायक रिटर्निंग अधिकारी गुरप्रीत सिंह थिंद ने सेक्टर अफसर व रिजर्व सेक्टर अफसरों से मीटिंग की। बूथों का रूट प्लान, बूथों की लिस्ट व चुनाव सामग्री सेक्टर अफसरों को मुहैया कराई गई।  साथ ही अलॉट किए गए बूथों में बिजली, पानी, फर्नीचर व चुनाव के लिए अन्य सामग्री के इंतजाम का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें