फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप ने नगर निगम में वित्तीय अनियमितताओं का लगाया आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता और पार्षद योगेश ढींगरा ने प्रेसवार्ता कर नगर निगम के कामकाज में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने विभिन्न मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक से हस्तक्षेप की अपील की।
विज्ञापन

ढींगरा ने कहा कि नगर निगम के टेंडर, तकनीकी मूल्यांकन, वित्तीय बोली और अंतिम आवंटन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि करीब एक हजार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट वाले निगम में यदि लोगों को बेहतर सड़कें, साफ पानी, सफाई और प्रभावी जल निकासी नहीं मिल रही है तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा से जनता के कर के एक-एक रुपये का हिसाब देने की मांग की।
उन्होंने एमओएच शाखा में नौकरी और स्वीकृतियों के नाम पर कथित तौर पर दो-दो लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोपों की भी जांच की मांग की। सेक्टर-17 प्लाजा की सफाई को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैध टेंडर के हर महीने करीब 30 लाख रुपये के बिल पास किए जाते रहे। उन्होंने भुगतान और अनुमति की प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन

25 लाख के विवाद का भी उठाया मामला
ढींगरा ने सेक्टर-40 से जुड़े विवाद का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि एक ठेकेदार और भाजपा पार्षद के पति के बीच एजेंडा पास कराने को लेकर करीब 25 लाख रुपये के कथित लेन-देन का विवाद हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। उन्होंने निगम में एजेंडे पास कराने के नाम पर कथित कमीशन व्यवस्था चलने और कई पार्षदों की संलिप्तता के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरोप गलत हैं तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
उन्होंने बरसाती जलभराव पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नालों और जल निकासी पर करोड़ों रुपये खर्च होने के दावों के बावजूद दो घंटे की बारिश में शहर के कई हिस्से जलमग्न हो जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें