फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में योगराज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पर बुधवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट में कहा कि मामले की जांच के लिए अभिनेता योगराज सिंह की गिरफ्तारी जरूरी है। पुलिस ने अदालत से उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करने की मांग की। अब मामले में अगली सुनवाई 26 मई को होगी।
विज्ञापन




दरअसल पिछले सप्ताह सेक्टर-36 थाना पुलिस ने जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष उज्जवल भसीन की शिकायत पर योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि योगराज सिंह ने एक वेब सीरीज के दौरान महिलाओं के लिए अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने योगराज सिंह के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद योगराज सिंह की ओर से जिला अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें