फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रत्न न मिलने से नाराज बजरंग पूनिया ने खाई कसम, कहा- ओलपिंक में स्वर्ण पदक लाकर रहूंगा

Wed, 26 Sep 2018 06:33 PM IST
अशोक शर्मा, अमर उजाला, गोहाना (हरियाणा)
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिलने से बगावती तेवर अपनाने वाले पहलवान बजरंग पूनिया ने गुरु योगेश्वर दत्त की बात मानते हुए कोर्ट जाने की जगह अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप व टोक्यो ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी है। बजरंग कहते है कि वह अब अपने गुरु योगेश्वर दत्त का ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा करने में जुट गए है। वह इसलिए ही कोर्ट जाने से पीछे हटे हैं।

विज्ञापन


मुझे गुरु योगेश्वर दत्त ने समझाया कि वह केवल अपने खेल पर ध्यान दें और इस तरह कोर्ट के चक्कर में नहीं लगे। इस कारण ही मैंने अपना फैसला बदल दिया। क्योंकि मुझे गुरु योगेश्वर दत्त का ओलंपिक में गोल्ड का सपना पूरा करना है। यह सभी को पता है कि मेरे साथ गलत हो रहा है और खेल रत्न मुझे मिलना चाहिए था। इस मामले में खेल मंत्री से मिला था, जिनकी ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है। - बजरंग पूनिया, पहलवान

विज्ञापन

बजरंग पूरा करेगा सपना

योगेश्वर दत्त - फोटो : pti
 खेलने के लिए अभी फिट नही हूं। ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने का सपना था, लेकिन अब उसे बजरंग पूनिया पूरा करेगा। अब पूरा फोकस बजरंग पूनिया के अलावा एकेडमी के खिलाड़ियों पर रहेगा। अगर बजरंग पूनिया 2020 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर लाते है तो ऐसे अवॉर्ड खुद मिल जाएंगे। इस बार अवॉर्ड नहीं मिलने से भी पूनिया निराश है, लेकिन अब निराश नहीं होने देंगे। -योगेश्वर दत्त, ओलंपिक मेडलिस्ट

पहलवान योगेश्वर दत्त व बजरंग पूनिया दिल्ली के छत्तरपाल स्टेडियम में 12 वर्ष की आयु में मेरे पास अभ्यास करने लगे थे। जब पता चला कि बजरंग पूनिया का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नाम काट दिया गया है तो शिष्य को हक नहीं मिलने से निराश हुआ। अब सपना केवल ओलंपिक में बजरंग को स्वर्ण पदक जीतते हुए देखना है।
- रामपाल मान, कोच

 बजरंग पूनिया का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नाम क्यों काटा गया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। रविवार को महासंघ से इस बारे में बातचीत करेंगे कि कमेटी में कौन सदस्य है, किस प्रकार से क्या कैटेगिरी बनाई गई है। इस मामले की पूरी रिपोर्ट ली जाएगी। बजरंग के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।  - डॉ. राजीव मेहता, महासचिव भारतीय ओलंपिक महासंघ ।

बजरंग पूनिया का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार नाम काटा क्यों गया, इस बारे में सरकार मंथन कर रही होगी। कोई गलती हुई है तो उसमें दोबारा सुधार किया जाएगा। बजरंग सबसे मेहनती खिलाड़ी है उनके नंबर भी अधिक है तो हक भी मिलना चाहिए। - सुधांशु मित्तल, केंद्रीय प्रवक्ता भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें