फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में जाली हैं 57 हजार वोट : योगेन्द्र

Mon, 28 Apr 2014 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुड़गांव से लोकसभा के उम्मीदवार योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में कम से कम 57 हजार वोट जाली हैं। यादव रविवार को अमृतसर में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


यादव पार्टी उम्मीदवार डॉ. दलजीत सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान यादव ने एक रोड शो में भी हिस्सा लिया। यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरसरी खोज के अनुसार राजासांसी क्षेत्र के लाडे गांव में लगभग 178 जाली वोट पाए गए, जहां की जनसंख्या करीब 1200 है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अजनाला के कोटला, कोहाली, गुमटाला क्षेत्रों में करीब 163-वोट जाली पाए गए। आप के वर्करों के अनुसार कई वोटरों के नाम व फोटो दो या तीन बार उसी बूथ में किए गए हैं।
विज्ञापन


दूसरे वह हैं, जिनमें एक ही व्यक्ति के नाम और फोटो अलग-अलग बूथ में नामांकण की गई हैं और तीसरे वह हैं जिनमें नाम वही लेकिन फोटो बदल बदल कर अलग अलग बूथ की सूची में पाई गई।

यादव ने कहा कि इस बार महानगर अमृतसर में जो जुनून है, वह अनोखा है और मजे की बात यह है कि दो महारथी सियासतदानों के होते हुए हवा आम आदमी पार्टी की ओर चल रही है। यह हवा दिल्ली विधानसभा चुनावों से भी ज्यादा है।

नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए यादव ने कहा कि किस मुंह से मोदी पंजाब या अमृतसर से वोटों की भीख मांग रहे थे जबकि गुजरात में उनके कार्यकाल में पंजाबी किसानों को गुजरात से भगाया जा रहा है।

एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि ऐसा मुमकिन है कि नशे से कमाया हुआ पैसा सियासी पार्टियों द्वारा इस चुनाव में लग रहा हो। बिना नाम लिए यादव ने कहा कि जहां पूछो वहां बच्चे बच्चे के मुंह पर मजीठिया का नाम ‘नशे का सौदागर’ के तौर पर सामने आ रहा है।

आने वाले चुनाव में चुनाव बूथ हथियाना, जाली वोट का पूर्वानुमान लगाते हुए यादव ने रिटर्निंग अफसर व चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह फ्लाइंग स्कवाड को तैनात रखें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें