फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों को वहीं करना चाहिए जो मैं कहूंगा: शाह नवाज

Mon, 28 Apr 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाह नवाज हुसैन ने कहा कि मुसलमानों के लिए राजनीति का शाही इमाम मैं हूं। इस लिए राजनीति के संबंध में मुसलमानों को वहीं फैसला करना चाहिए जो मैं कहूंगा। शाह नवाज रविवार को अमृतसर में भाजपा के उम्मीदवार अरुण जेटली के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाही इमाम सिर्फ धार्मिक नेता हैं। इसलिए दिल्ली के शाही इमाम को सिर्फ और सिर्फ धार्मिक गतिविधियों के संबंध में ही कोई आदेश जारी करना चाहिए। शाही इमाम की ओर से मोदी के खिलाफ मतदान करने का आदेश मुसलमानों को नहीं मानना चाहिए।

इस अवसर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की चाची अमरजीत कौर ने भी लोगों से जेटली के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अमरजीत कौर दो बार कांग्रेस की ओर से राज्य सभा की सांसद रह चुकी है। इस अवसर पर पीपीपी के अजनाला क्षेत्र के प्रभारी हरमीत सिंह मठारू ने भाजपा में शामिल होने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


मीडिया के साथ बातचीत में शाह नवाज ने कहा कि शाही इमाम को सिर्फ और सिर्फ धार्मिक गतिविधियों तक ही रहना चाहिए। राजनीति के संबंध में मुसलमानों को कोई भी आदेश शाही इमाम को जारी नहीं करना चाहिए। धार्मिक नेताओं को राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

जब पंजाब में अकाली दल की ओर से राजनीति और धर्म को साथ जोड़ कर चलने के बारे में पूछा गया तो शाह नवाज जवाब टाल गए। शाह नवाज ने कहा कि केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अगर अमृतसर के लोग जेटली की जगह कैप्टन को चुनते है तो उन्हें कुछ भी हासिल नहीं होगा। जेटली एक बढ़िया वकील हैं और मोदी की सरकार से अमृतसर के लिए बहुत कुछ लेकर दे सकते हैं।

शाह नवाज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही अल्पसंख्यकों की विरोधी रही है। कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए देश में आज तक करीब 13 हजार दंगे करवाए हैं। उन्होंने कहा कि संजय बारू की किताब ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय को मनमोहन सिंह नहीं बल्कि दस जनपथ चलाता था।

मनमोहन सिंह एक बहुत ही बढ़िया और नेक व्यक्ति हैं, लेकिन मनमोहन सिंह की ईमानदारी की सेटिंग आज तक भी कांग्रेस के साथ फिट नहीं बैठी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फारूख अबदुल्ला भाजपा के साथ मिलकर सरकार का सुख भोगते रहे हैं। आज उनके पास कोई अधिकार नहीं रह जाता कि वह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी के खिलाफ कोई बात करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें