फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot News: योग गुरु बाबा रामदेव ने पठानकोट से की नशा मुक्त पंजाब अभियान की शुरूआत

Sun, 18 Dec 2022 07:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

बाबा रामदेव ने इस अभियान में सभी पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान किया है। समाज अगर नशे का बहिष्कार करेगा तो मुहिम साकार होगी। पंजाब गुरुओं-पीरों की धरती है। हर धार्मिक ग्रंथ में नशे से दूर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव को सम्मानित करते स्वर्ण सलारिया व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलारिया जन सेवा फाउंडेशन ने लोकसभा हलका गुरदासपुर से नशा मुक्ति मुहिम चलाई है। इसका शुभारंभ रविवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने द व्हाइट मेडिकल कॉलेज बुंगल से किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कॉलेज के चेयरमैन स्वर्ण सलारिया ने इस मुहिम को ‘यूथ अगेंस्ट ड्रग’ नाम दिया है। इस दौरान युवाओं से नशा छोड़ने की अपील की गई।

विज्ञापन


हजारों लोगों की सभा में बाबा रामदेव ने एक हेल्प डेस्क की शुरूआत की। इसे 24 घंटे मॉनिटर किया जाएगा। यहां लोग नशा बेचने या करने वाले की सूचना दे सकेंगे। स्वर्ण सलारिया ने कहा कि नशा हमारे जिला और पंजाब में एक ऐसी बीमारी बनता जा रहा है, जो हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी। इसमें पठानकोट, गुरदासपुर के एसएसपी के साथ ही हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के एसएसपी का साथ लिया ही जाएगा। 

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी नशा व मांसाहार नहीं करते पसंद: बाबा रामदेव
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नशे और मांसाहार को पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने अपने आवास और कार्यालयों को इन चीजों से दूर रखा है। कायर नशा करते हैं। नशा करने वाले का भविष्य अंधकारमय होता है। हम ऋषियों, मुनियों और श्री गुरु गोबिंद सिंह की संतानों को नशा शोभा नहीं देता है। 
विज्ञापन


एकजुट हों सभी पार्टियां 
बाबा रामदेव ने इस अभियान में सभी पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान किया है। समाज अगर नशे का बहिष्कार करेगा तो मुहिम साकार होगी। पंजाब गुरुओं-पीरों की धरती है। हर धार्मिक ग्रंथ में नशे से दूर रहने के लिए कहा गया है। इसलिए समाज के सभी लोग इस मुहिम में योगदान दें।
 
निजी अस्पतालों में होगा नशा छोड़ने वालों का इलाज: सलारिया
स्वर्ण सलारिया ने कहा कि नशा छोड़ने वालों का द वाइट मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की निगरानी में निशुल्क उपचार किया जाएगा। इस मुहिम में जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा। गुरदासपुर लोकसभा हलके बाद वह इस मुहिम को आगे पंजाब के अन्य जिलों में भी लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें