पंचकूला में आज और कल होने वाले दो दिवसीय योग शिविर में शिरकत करने के लिए योग गुरु रामदेव रविवार शाम चंडीगढ़ पहुंचे। रामदेव पंचकूला में विधायकों, मंत्रियों, न्यायाधीशों को योग के गुर सिखाएंगे।
रामदेव हरियाणा के योग और आयुर्वेद के ब्रॉड अंबेसडर भी हैं। यहां पहुंचने पर रामदेव ने कांग्रेस को स्वर्गीय बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते 21 जून को 177 देश योग करेंगे। इसमें 47 मुस्लिम देश भी शामिल हैं।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि शिविर में योगाभ्यास के लिए नेता विपक्ष और कांग्रेस की विधायक दल की नेता समेत तमाम लोगों को निमंत्रण दिया गया है। हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि योग तोड़ने का नहीं जोड़ने का काम करता है।
योग प्रशिक्षण शिविर आज से
गांधी स्मारक भवन में 15 से 21 जून तक निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक चलेगा।
गांधी स्मारक भवन के डायरेक्टर डॉ. देवराज त्यागी ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे रजिस्ट्रेशन करवाकर 12 वर्ष और उससे ऊपर कीउम्र का कोई भी भाग ले सकता है।