21 जून को इंटरनेशनल योग-डे पर चंडीगढ़ प्रशासन बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी में जुटा है। शहर के करीब 23 स्थानों पर हफ्ते भर लोगों को निशुल्क योग सिखाया जाएगा।
शनिवार को यूटी गेस्ट हाउस में टूरिज्म सेक्रेटरी भावना गर्ग ने बताया कि 9 सरकारी और प्राइवेट संस्थाएं मिलकर सैकड़ों युवाओं को योग के बारे में जानकारी देंगी।
15 से 21 जून तक सुबह और शाम को एक घंटे की योग क्लास लगाने का इंतजाम किया गया है। सेक्टर-9 स्थित लेजर वेली, रोज गार्डन, प्रेस क्लब-27, गवर्नमेंट योग कॉलेज-23, सेक्टर-26 पुलिस लाइन, सुखना लेक, सेक्टर-17 परेड ग्राउंड और सेक्टर-34 दशहरा ग्राउंड में योग शिविर लगाए जाएंगे।
शहर के सभी कम्युनिटी सेंटरों पर भी निशुल्क योग शिविर लगेंगे। लोग हेल्पलाइन नंबर 0172-2657611 पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 21 जून को सेक्टर-34 ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग एक साथ योग करेंगे। प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।