फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: पंजाब के इन 15 जिलों में कल यलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Tue, 12 Mar 2024 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। राज्य के 15 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों में बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही तेज गरज व चमक के साथ बारिश होगी। इससे दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि रात के तापमान में मामूली कमी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व एसएएस नगर शामिल हैं। मौसम में यह बदलाव मंगलवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देखने को मिलेगा।

उधर, सोमवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह फिलहाल सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 9.3 डिग्री के तापमान के साथ मोगा सबसे ठंडा रहा। बठिंडा का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे रहा। वहीं अमृतसर का पारा 13.0 डिग्री, लुधियाना का भी 13.0, पटियाला का 12.9 डिग्री, पठानकोट का 14.3, फरीदकोट का 11.0 व जालंधर का 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के नजदीक ही है। सबसे अधिक 28.4 डिग्री का पारा पठानकोट का रहा। अमृतसर का 26.6 डिग्री, लुधियाना का 26.8, पटियाला का 27.6, बठिंडा का 27.2, फरीदकोट का 26.5 और जालंधर का 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें