फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्सः पहलवानी के ट्रायल में हुए बड़े उल्टफेर, योगेश्वर दत्त को झटका

Sat, 30 Dec 2017 11:56 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
Yogeshwar Dutt
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में हुए ट्रायल में कई उलटफेर हो गए। वहीं पहलवान योगेश्वर दत्त को बड़ा झटका लगा। फ्री स्टाइल में ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत को मौसम खत्री ने हरा दिया और सत्यव्रत को कॉमनवेल्थ व एशियन चैंपियनशिप का टिकट नहीं मिल सका। ऐसा ही उलटफेर राहुल अवारे ने करके ओलंपियन संदीप तोमर को हरा दिया। साथ ही खुश खबरी यह रही कि कॉमनवेल्थ के लिए चुनी गई छह पहलवानों की टीम में चार पहलवान हरियाणा के खेलेंगे।
विज्ञापन


वहीं एशियन चैंपियनशिप के चुनी गई 10 पहलवानों की टीम में 7 हरियाणवी शामिल किए गए हैं। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन चैंपियनशिप में खेलने का सपना देख रहे योगेश्वर दत्त को झटका लगा है और वह वापसी करने में नाकाम रहे। उनकी उम्मीद के अनुसार ट्रायल जल्दी होने के कारण वह वापसी नहीं कर सके। एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 28 फरवरी-4 मार्च तक किर्गिस्तान में खेली जाएगी तो कॉमनवेल्थ गेम्स 4-15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया में होंगे।

इन दोनों के लिए शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पहलवानों के ट्रायल हुए। कॉमनवेल्थ गेम्स में केवल फ्री स्टाइल कुश्ती की छह वेट कैटेगिरी शामिल है, इसलिए वहां केवल छह वेट कैटेगिरी का ट्रायल हुआ। इन छह वेट कैटेगिरी में चार के लिए हरियाणा के पहलवानों ने जगह पक्की की, जिनमें 65 किग्रा में झज्जर के बजरंग पूनिया ने जगह बनाई तो रोहतक के सोमबीर ने 86 किग्रा व सुमित ने 125 किग्रा में जगह पक्की की।
विज्ञापन


सोनीपत के मौसम खत्री ने 97 किग्रा में जगह बनाई और इनके अलावा दो वेट कैटेगिरी में महाराष्ट्र के राहुल अवारे व दिल्ली के ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार रहे। यह सभी छह पहलवान कॉमनवेल्थ गेम्स के साथ ही एशियन चैंपियनशिप में खेलेंगे, जबकि एशियन चैंपियनशिप के लिए फ्री स्टाइल की अन्य 4 वेट कैटेगिरी के लिए 5 जनवरी को सोनीपत के साई सेंटर में ट्रायल होंगे। वहीं एशियन चैंपियनशिप के लिए ग्रीको रोमन की सभी 10 वेट कैटेगिरी के लिए ट्रायल हुए, जिनमें 7 हरियाणावी पहलवान जगह बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन चैंपियनशिप में होंगे नए नियम

कुश्ती - फोटो : प्रतीक फोटो
कुश्ती के नियमों में एक जनवरी से बदलाव हो रहा है और इस कारण ही कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में नए नियम लागू होंगे। इन दोनों जगह कुश्ती से केवल दो घंटे पहले वेट होगा तो पहले दिन केवल सेमीफाइनल तक की कुश्ती होगी।

मेडल के लिए पहलवानों को अगले दिन जोर आजमाइश करनी पड़ेगी और रैपेचेज बाऊट भी अगले दिन ही होगी। इसके लिए अगले दिन 2 किग्रा वजन बढ़ने पर भी पहलवान खेल सकेंगे।

एशियन चैंपियनशिप के लिए ग्रीको रोमन की टीम
इसके लिए 10 पहलवानों की टीम चुन ली गई है। इनमें 55 किग्रा में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के राजेंद्र, 60 किग्रा में सोनीपत का ज्ञानेंद्र, 63 किग्रा में महाराष्ट्र से विक्रम कुराडे, 67 किग्रा में हरियाणा से मनीष, 72 किग्रा में हरियाणा से कुलदीप मलिक, 77 किग्रा में पंजाब से गुरदीप सिंह, 82 किग्रा में पंजाब से हरदीप सिंह, 87 किग्रा में हरियाणा से सुनील, 97 किग्रा में जींद से हरदीप, 130 किग्रा में सोनीपत से नवीन को चुना गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें