फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Sat, 30 Dec 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
थाने में युवक की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मटौर थाने की बैरक में संदिग्ध हालात में युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि युवक ने रजाई का गिलाफ फाड़कर उसको रस्सीनुमा बनाकर फंदा लगा लिया। जबकि मृतक के परिजन पुलिस की कहानी पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ कई ऐसी चीजें हैं, जो पुलिस की कहानी से मेल नहीं खा रहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जज हरप्रीत सिंह की अगुवाई में केस की जूडिशियल जांच शुरू करवा दी है।

  मृतक की पहचान प्रवीन कुमार शर्मा (30) निवासी खमेड़ा, आनंदपुर साहिब के रूप में हुई है। शव का फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में चार डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। साथ ही विसरे को जांच के लिए लैब भेज दिया गया। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद पकड़ा था

थाने में युवक की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला
विवाद के बाद पकड़ा था
जानकारी के मुताबिक, फेज-सात की मार्केट में प्रवीन कुमार का मनोज नामक युवक से वीरवार रात विवाद हो गया था। इस दौरान उसने मनोज पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद प्रवीन को पुलिस वाले मटौर थाने ले गए थे।

साथ ही मनोज को गंभीर हालत में पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने प्रवीन को रात को लॉकअप में बंद कर दिया था। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होनी थी।

पुलिस वालों का कहना है कि उसे रात को सोने के लिए बिस्तर पर रजाई दी गई थ। सुबह पांच बजे जब उन्होंने बैरक देखी तो प्रवीण का शव रजाई के गिलाफ के सहारे झूल रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें