फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: पहलवान नैना कैनवाल के पिता बोले- बेटी को सुमित के साथ कभी नहीं देखा, उसे फंसाया गया

Mon, 06 Mar 2023 12:18 AM IST
ajay kumar नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

नैना की प्राथमिक शिक्षा निडानी में हुई। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की। पहलवानी की शुरुआत निडानी से ही की थी। कोच सुभाष लोहान ने नैना को कुश्ती के गुर सिखाए। वह 2018 में रोहतक आ गई और यहां कुश्ती की प्रैक्टिस करने लगी। यहां कोच मंदीप के पास प्रैक्टिस कर रही हैं। 
विज्ञापन
नैना कैनवाल। - फोटो : facebook.com/wrestlernaina
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में अवैध हथियार रखने के मामले में पकड़ी गईं पानीपत के सुताना गांव निवासी राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर नैना कैनवाल के परिजन खुलकर सामने आ गए हैं। परिजनों का कहना है कि नैना को सुमित नांदल के साथ कभी नहीं देखा। ना ही वह कभी गांव में उनके घर पर आया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन


नैना कैनवाल कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं। वह रोहतक में रहकर कुश्ती की तैयारी कर रही थीं। नैना के पिता रामकरण कैनवाल पानीपत के सुताना गांव के सरपंच रह चुके हैं। रामकरण ने बताया कि सुमित नांदल को नैना जानती थी। दिल्ली पुलिस के फ्लैट पर आने के वक्त नैना अकेली थी। वहां सुमित नहीं था। रामकरण का कहना है कि उनकी बेटी निर्दोष है। उसे तो यह भी नहीं पता था कि उसके साथ रहने वाला लड़का बदमाशी करता है। उस पर अवैध हथियार रखने के आरोप गलत हैं। उसकी बेटी खुद पुलिस में है तो उसे अवैध हथियार रखने की आवश्यकता नहीं है। वह चाहती तो अपना सर्विस रिवॉल्वर ले सकती थी। उसे आसपास के लोगों से पता चला है कि जब पुलिस बोहर गांव के रहने वाले सुमित नांदल को ढूंढते फ्लैट पर पहुंची थी तो पुलिस को सुमित को ढूंढना चाहिए था लेकिन यहां नैना को टारगेट किया गया।

पिता का सपना पूरा करने के लिए दंगल में उतरी
नैना कैनवाल अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए दंगल में उतरी थीं। पिता रामकरण ने बताया कि वह देश के लिए कुश्ती खेलना चाहते थे लेकिन कुश्ती नहीं कर सके। उसकी बेटी नैना उनका सपना साकार करने आगे आई। राजस्थान सरकार में खेल कोटा से पिछले साल वह सब इंस्पेक्टर नियुक्त हुई। नैना की मां बाला देवी भी गांव की सरपंच रह चुकी हैं। उसके भाई निखिल कैनवाल ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की के साथ शादी की थी। वे दोनों अब ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। वह 2005 और नैना की मां 2010 में गांव की सरपंच रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


नैना की प्राथमिक शिक्षा निडानी में हुई। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की। पहलवानी की शुरुआत निडानी से ही की थी। कोच सुभाष लोहान ने नैना को कुश्ती के गुर सिखाए। वह 2018 में रोहतक आ गई और यहां कुश्ती की प्रैक्टिस करने लगी। यहां कोच मंदीप के पास प्रैक्टिस कर रही हैं। 

राजस्थान पुलिस ने नैना कैनवाल को किया निलंबित
सब इंस्पेक्टर नैना कैनवाल को राजस्थान सरकार ने निलंबित कर दिया है। राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) एस सेंगाथिर ने शनिवार को उनके निलंबन का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि नैना की भर्ती खेल कोटा के तहत हुई थी। नैना को रोहतक में अवैध हथियार के साथ आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें