फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांझ केंद्र में वर्ल्ड बैंक के कंसल्टेंट, जांची सुविधाएं

Fri, 15 Nov 2013 02:08 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड बैंक के कंसल्टेंट सीबी मुरलीधरन ने फेज-1 स्थित उत्तरी भारत के पहले सांझ केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सांझ केंद्र में लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


साथ ही वहां पर काम कर रहे मुलाजिमों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह पांच राज्यों झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ व पंजाब पुलिस द्वारा लोगों को दी जा रही सेवाओं का जायजा ले रहे है।

अब तक वह बिहार और यूपी का दौरा कर चुके हैं। लेकिन, इन सभी में उन्हें फेज-1 का सांझ केंद्र सबसे बढ़िया लगा है। उन्होंने कहा कि यहां के सांझ केंद्र में मुझे आकर लगा ही नहीं कि वह सुविधा केंद्र में आए है।
विज्ञापन


उनके मुताबिक पंजाब का यह पुलिस स्टेशन पहले नंबर पर है। इस मौके सुविधा सेंटर के इंचार्ज नरिंदर सिंह, ट्रेनिंग इंचार्ज कंवर संजीव कुमार, बलजिंदर सिंह, प्रधान जतिंदरपाल सिंह, दविंदर सिंह, कमरजीत सिंह व करमजीत कौर हाजिर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें