फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: गुरुग्राम में स्थापित होगा विश्व कौशल केंद्र, छह मुख्य क्षेत्रों में 680 उम्मीदवार होंगे प्रशिक्षत

Fri, 22 Apr 2022 07:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) ने राज्य के युवाओं को जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मैजिक बिलियन के साथ अनुबंध किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने व कुशल बनाने के लिए गुरुग्राम में विश्व कौशल केंद्र स्थापित करेगी। इसमें छह मुख्य क्षेत्रों में 680 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्व कौशल केंद्र में पहले चरण में पर्यटन एवं आतिथ्य, रिटेल, आईटी एवं आईटीईएस, लेखा, बैंकिंग एवं वित्त, लॉजिस्टिक, ब्यूटी एवं वेलनेस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) ने राज्य के युवाओं को जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मैजिक बिलियन के साथ अनुबंध किया है। 

मैजिक बिलियन (टीजीएम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की इकाई) राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) भागीदार के रूप में पंजीकृत एक भारत अंतरराष्ट्रीय कौशल केंद्र (आईआईएससी) है। मैजिक बिलियन नर्सिंग, हॉस्पिटेलिटी, फूड रिटेल, रेस्टोरेंट सर्विस और कंस्ट्रक्शन सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 200 उम्मीदवारों को आवासीय प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
विज्ञापन


भारत के साथ-साथ विदेश में भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के माध्यम से प्रशिक्षित उम्मीदवारों की न्यूनतम 70 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित की जाएगी। प्रशिक्षण प्रदाता अंतरराष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर के माध्यम से 50 आईटीआई के इंस्ट्रक्टर्स, ट्रेनर को क्षमता निर्माण प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान करेगा।

कौशल ने बताया कि राज्य वित्त पोषित सूर्य योजना के तहत अब तक 43,165 व्यक्तियों को नामांकित किया जा चुका है। वर्तमान में 10,517 व्यक्ति प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सूर्य योजना के तहत शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग (एसटीटी), रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल), ड्राइवर ट्रेनिंग और हेवी मोटर व्हीकल ड्राइवर ट्रेनिंग (एचएमवी) के लिए लक्ष्य आवंटित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें