फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड हेल्थ डे: 6 और 7 को विशेष कैंप में मुफ्त होंगे ब्लड शुगर टेस्ट

Tue, 05 Apr 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डायबिटीज, हेल्‍थ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
वर्ल्ड हेल्थ डे (सात अप्रैल) को सेहत विभाग सूबे के लोगों को सेहत की सौगात देगा। इस उपलक्ष्य में दो दिनों तक राज्य भर में ब्लड शुगर टेस्ट फ्री किए जाएंगे। विभाग की प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने बताया कि इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम बढ़ रही डायबेटीज की बीमारी को रोकने पर आधारित है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए विभाग ने छह और सात अप्रैल को राज्य भर में विशेष कैंप लगाने का फैसला किया है। ये कैंप सभी जिला व सब-डिवीजनल अस्पतालों में लगाए जाएंगे। जहां सुबह सात से नौ बजे तक ब्लड शुगर के टेस्ट मुफ्त किए जाएंगे। डायबेटीज जैसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही ब्लड शुगर टेस्ट की सुविधा दो दिन मुफ्त रखी गई है।

इसके अलावा इन कैंपों में मेडिकल स्पेशलिस्ट शुगर के मरीजों को सुझाव देंगे। शुगर की स्थिति में खान-पान, एक्सरसाइज और अन्य एहतियात के बारे में बताएंगे। जरूरत पड़ने पर मुफ्त दवाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के मुताबिक पंजाब में डायबेटीज की प्रिविलेंस रेट 9.8 प्रतिशत है। जो लोग मुफ्त शुगर टेस्ट का फायदा उठाना चाहते हैं वे खाली पेट ही अस्पताल जाएं।
विज्ञापन


शुगर की बीमारी के प्रमुख कारणों में तनाव, मोटापा, संतुलित भोजन न लेना हैं। इसके प्रमुख लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, बार-बार प्यास लगना, जल्दी थकावट होना, शारीरिक कमजोरी महसूस होना, बेवजह भार कम होना, जख्म का देर से ठीक होना, बहुत ज्यादा भूख लगना, हाथ-पैर का सुन्न होना आदि शामिल हैं।

अगर किसी को ये लक्षण दिखाई देते हैं तो वे नजदीकी सरकारी अस्पताल में टेस्ट करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अब प्राथमिक सेहत सेवाओं के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी लाइफस्टाइल डिसीज पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। बहुत सारी बीमारियां ऐसी हैं जिनसे सैर, कसरत व जीवन शैली में सुधार करके बचा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें