फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट चौक पर इससे होगी हवा शुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट चौक पर हवा शोधक टावर लगाने का काम शुरू हो गया है। मुख्य वन संरक्षक अधिकारी देबेंद्र दलाई ने पूजा कर इसका निर्माणकार्य शुरू कराया। यह चौक चंडीगढ़ के सर्वाधिक प्रदूषित स्थलों में से एक है। अधिकारियों का दावा है कि टावर के लगने के बाद चौक के आसपास की हवा शुद्ध हो जाएगी। साथ ही 500 मीटर के दायरे में तापमान भी 5 से 6 डिग्री कम हो जाएगा।
विज्ञापन

देबेंद्र दलाई के अुनसार, पायस एयर प्राइवेट लिमिटेड को यह कार्य सौंपा गया है। कंपनी के अधिकारियों मनोज जेना व नितिन आहलुवालिया के मुताबिक, यह हवा शोधक लगभग 24 मीटर ऊंचा टावरनुमा ढांचा होगा, जो आसपास के 500 मीटर के दायरे के वातावरण से प्रदूषित वायु को अपने अंदर खींचकर शुद्ध हवा को वायुमंडल में छोड़ेगा। टावर पर बाकायदा एक डिस्प्ले भी होगा, जिस पर यह नजर आएगा कि टावर अपने जो हवा अंदर खींच रहा है, उसमें प्रदूषण की कितनी मात्रा है और जो हवा बाहर आ रही है वह कितनी शुद्ध है।
अधिकारियों ने बताया कि हमने स्थानीय अधिकारियों से एक टावर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर निशुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा था। इसके रखरखाव का जिम्मा भी उनकी कंपनी का ही होगा। केवल बिजली का खर्च प्रशासन वहन करेगा, जो बेहद मामूली रहेगा। यह हवा शोधक टावर अप्रैल अंत तक स्थापित हो जाएगा। सकारात्मक नतीजे मिलने पर शहर में अन्य प्रदूषित क्षेत्रों में ऐसे टावर लगाने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें