फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रक्षाबंधन पर दस अगस्त दोपहर 12 बजे से बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा

Fri, 29 Jul 2022 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Haryana: रक्षाबंधन पर दस अगस्त दोपहर 12 बजे से बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर हरियाणा में इस साल भी महिलाओं को मुफ्त बस सुविधा दी जाएगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। 
विज्ञापन


विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को आज स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे  से शुरू होगी तथा 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैन्डर्ड बसों में दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें