फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समानता के अधिकार के लिए महिलाओं को खुद उठानी होगी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत में महिला सुरक्षा, अवसर की बराबरी और महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजयुमो कार्यालय में वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने वर्तमान में भारत में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों को चर्चा की। साथ ही कहा कि महिलाओं को समानता के अधिकार पाने के लिए स्वयं ही आगे आकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन

भारत नीति के राष्ट्रीय को-कोऑर्डिनेटर गौरव गोयल और समीर चाकू ने वेबिनार का आयोजन किया। इसमें 1300 महिलाओं ने भाग लिया।
राजनीतिक कार्यकर्ता मालविका अविनाश ने कहा कि यदि महिलाओं को कहीं भी लगे कि उनके निजता के अधिकार का हनन हो रहा है या उन्हें अवसर में बराबरी नही मिल रही तो उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने भी विचार रखे। आईजी रेलवे पुलिस डी रूपा ने कहा कि अब वह समय जा चुका है जब महिलाओं को दबाकर रखा जाता था। इस वेबिनार में अनूप, किरण चंद्रा, उदित त्यागी, सामंथा, निशा धनुका, समीर, वैदेही, सुनयना, काजल, अराधना, तुषार और शर्मिला और अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें