तीज कार्यक्रम में पहुंचीं महिला कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब सिविल सचिवालय में गुरुवार को तीज की धूम देखने को मिली। रंग-बिरंगे परिधानों में सिविल सचिवालय की महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें महिला कर्मचारियों ने अपने टैलेंट से सबका दिल जीत लिया। वहीं, महिला मुलाजिमों ने इन पलों को अपने कैमरों में कैद किया।
महिला मुलाजिमों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इससे जहां मुलाजिमों के रिश्ते मजबूत होते हैं। वहीं एक-दूसरे के अंदर छिपे टैलेंट को जानने का मौका मिलता है। तीज समारोह के लिए सचिवालय में रौनक देखते ही बन रही थी। सभी महिला मुलाजिम पारंपरिक अंदाज में तैयार होकर दफ्तर पहुंची थीं।
समागम में झूले आदि का इंतजाम किया गया था। इसके बाद जैसे ही समागम शुरू हुआ तो पंजाबी बोलियों ने कार्यक्रम पर चार चांद लगा दिए। इसके बाद सबने गिद्दा और डांस पेश किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी महिला मुलाजिमों को तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा इस त्योहार का विशेष महत्व है।