फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों पर मास्क लगाकर महिलाओं ने किया रैंपवॉक, बॉलीवुड के गानों पर जमकर थिरकीं

विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक मॉल में पार्टी के दौरान महिलाएं। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। घर के कामकाज के तनाव से निजात पाने के लिए चंडीगढ़ डीवाज क्लब की महिलाओं ने वीरवार को मास्क्यूरेड पार्टी (आंखों के मास्क की थीम पर आधारित पार्टी) का आयोजन किया। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक मॉल में हुए कार्यक्रम में लगभग 85 महिलाएं शामिल हुईं। यह क्लब हर माह इसी प्रकार के अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन करता है। क्लब की संस्थापक बीनू बंदलिश ने बताया कि इस क्लब के गठन और कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य घरेलू व कामकाजी महिलाओं को संगठित करना है।
विज्ञापन

पार्टी के दौरान सभी महिलाओं ने आंखों पर रंगीन मास्क लगाकर रेड कार्पेट पर रैंपवॉक किया। इसके अलावा आंखों के मास्क पर आधारित खेल में भी हिस्सा लिया। पार्टी के अंत में सभी महिलाओं ने बॉलीवुड के गानों पर जमकर डांस किया। इस दौरान क्लब की सदस्या सिम अरोड़ा, टीना, स्माइली और रीटा शर्मा के डांस की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें