उनके अनुसार इस मसले को लेकर आयोग ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, संगठनों और व्यक्तियों से ऐसी अभद्र टिप्पणी जो महिलाओं के लिए अपमानजनक हो, बोलने व कहने से रोकने हेतु जरूरी हिदायतें भी जारी की है। जिसका सभी को गंभीरता से ध्यान रखना होगा।
बहरहाल, इस मुद्दे पर महिला आयोग के कड़े तेवर देखते हुए दिग्विजय चौटाला मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। लेकिन दिग्विजय के समर्थकों का कहना है कि दिग्विजय आयोग के नोटिस का जल्द औपचारिक जवाब देंगे।
सार्वजनिक मंचों पर महिला प्रतिष्ठा का ध्यान रखें नेता
इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने जो सर्कुलर जारी किया है उसमें कहा गया है कि सभी राजनीतिक दल, संगठन से जुड़े लोग व नेता महिलाओं के सम्मान के विरूद्ध और उनकी गरिमा को भंग करने वाली किसी भी प्रकार की कोई अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी न करें।
आयोग आगामी चुनावों के मद्देनजर देश के कानून पसंद सभी नागरिकों से समानता को बढ़ावा देने और सभ्याचार के साथ शिष्टता बनाए रखने की अपील करता है। सभी नागरिकों सार्वजनिक मंचों पर अपने संबोधन में महिला सम्मान का ध्यान रखें।