फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू एक महीने बाद भी अडिग, अब मंत्री और विधायक को करनी पड़ रही ये अपील

Wed, 10 Jul 2019 07:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मतभेद और अपना विभाग बदले जाने से नाराज कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले एक महीने से अपना नया विभाग नहीं संभाला है। हालांकि इस मामले में वे पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन उनके कैबिनेट सहयोगियों द्वारा अपना विभाग संभालने के लिए पुरजोर अपील की जाने लगी हैं। 

विज्ञापन


दो दिन पहले स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा द्वारा अपील किए जाने के बाद मंगलवार को पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और बुधवार को कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने भी सिद्धू से अपना विभाग संभालने की अपील की। तृप्त बाजवा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सिद्धू बड़े सुलझे हुए नेता हैं। 

विज्ञापन

उन्हें जो भी शिकायत है, वह उस पर बात कर सकते हैं लेकिन अब काफी देर हो रही है। उन्हें अपना विभाग संभाल लेना चाहिए क्योंकि बिजली के मामलों को लेकर आए दिन जनता की कई समस्याएं सामने आ रही हैं। नवजोत सिद्धू के बहुत करीबी माने जाने वाले पूर्व ओलंपियन और कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी एक बयान में सिद्धू को सलाह दी कि उन्हें अपने विभाग का चार्ज संभाल लेना चाहिए। 

परगट ने कहा कि विभागों का फैसला मुख्यमंत्री का होता है और सिद्धू को किसी भी तरह की नाराजगी छोड़कर मुख्यमंत्री द्वारा दिए विभाग का चार्ज ले लेना चाहिए। इससे पूर्व, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने भी अपने कैबिनेट सहयोगी सिद्धू से बिजली विभाग का प्रभार संभालने की अपील की थी। मोहिंद्रा का कहना था कि, मैं उनसे (सिद्धू) अपील करना चाहता हूं कि वह अपने विभाग का कार्यभार संभालें।

 यह (बिजली विभाग) एक अच्छा और शक्तिशाली पोर्टफोलियो है। पोर्टफोलियो फेरबदल को मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार बताते हुए, मोहिंद्रा ने कहा कि अगर सिद्धू को कोई संदेह है तो वह पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री के साथ इसे हल कर सकते हैं। बता दें कि गत 6 जून को मुख्यमंत्री ने नवजोत सिंह सिद्धू से स्थानीय सरकार और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग वापस लेते हुए बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग सौंपा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें