फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर पर आया छात्र का दिल और कर ली शादी, लेकिन बिगड़ी बात तो कर दी ये वारदात

Thu, 06 Jun 2019 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अदालत में चल रहे तलाक के केस के बावजूद एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मजीठा रोड में अलग रह रही पत्नी के घर घुसकर आभूषण, नकदी और अदालती रिकॉर्ड के साथ-साथ उसकी बेटी का सामान चुरा लिया। महिला ने थाना मजीठा में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी मार्च 2011 में साहिल के साथ हुई थी। 

विज्ञापन


इस शादी से पहले उसकी एक शादी हो चुकी थी। पहली शादी के तलाक में उसे 15 लाख की राशि मिली थी। साहिल से उसकी भेंट एक संस्थान में उस समय हुई थी जब वह संस्थान में नौकरी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को पढ़ाती भी थी। साहिल इस महिला का स्टूडेंट था। पढ़ाई के दौरान साहिल अपनी टीचर से प्यार करने लगा था। उसने टीचर के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। 

शादी के लिए साहिल के माता-पिता व अन्य रिश्तेदार उनके घर आने लगे। इस दौरान उन्हें पता चला कि उसको पहले तलाक से 15 लाख की राशि मिली है। दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी हो गई। बेटी के जन्म के बाद ही साहिल व इस महिला के बीच संबंध बिगड़ने शुरू हो गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने तलाक की अर्जी अदालत में दायर कर दी। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह साहिल अपने चार दोस्तों के साथ उनके घर में घुस आया। उस समय घर में महिला की बेटी व नौकरानी मौजूद थे। साहिल ने नौकरानी को घर के एक किनारे में खड़ा कर अलमारियों से सामान निकाल लिया। इस दौरान नौकरानी ने महिला को फोन किया। 

जब वह घर पहुंची तो साहिल अपने दोस्तों के साथ भागने के फिराक में था। महिला ने साहिल के एक दोस्त को पकड़ लिया लेकिन वह भाग निकला। पुलिस थाना मजीठा सुखपाल सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। घर में तीन-चार आदमी घुसकर सारा सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें