फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा के काज में जा रहा था परिवार, हाईवा से कुचल कर महिला की मौत, पति-बेटा बाल-बाल बचे

Thu, 30 Jan 2020 07:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ ( हरियाणा)
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो।
विज्ञापन

एनएच 148 बी पर महेंद्रगढ़ शहर स्थित राव तुलाराम चौक के पास एक हाईवा चालक ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार महिला की टायर के नीचे आने से मौत हो गई। बाइक चला रहा व्यक्ति तथा उसका 4 वर्षीय बेटा बाइक समेत दूसरी ओर गिरने के कारण बच गए। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतका अपने पति के साथ दादा के काज में शामिल होने के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिले झुंझनू के गांव बबई का निवासी 30 वर्षीय गोपाल अपनी पत्नी जोनी तथा 4 साल के बेटे निखिल के साथ बाइक से नाहड़ जा रहा था। नारनौल से महेंद्रगढ़-कनीना होते हुए उन्हें नाहड़ पहुंचना था। जब गोपाल महेंद्रगढ़ में राव तुलाराम चौक के पास पहुंचा तो यहां उसके आगे एक हाईवा चल रहा था। 

जब क्रास करने का प्रयास कर रहा था तो हाईवा चालक ने एक साइड में गाड़ी मोड़ दी। जिससे बाइक असंतुलित हो गई। महिला जोनी हाईवा के पिछले टायर के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गई। बाइक चला रहा गोपाल तथा 4 साल का बेटा बाइक समेत दूसरी ओर जा गिरे। हादसे के बाद हाईवा चालक अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। महिला जोनी की मौके पर ही मौत हो गई। मामूली घायल गोपाल को नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवा गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। गाड़ी के नंबरों के आधार पर मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हाईवा में रोड़ी-बजरी भरी हुई थी। 

पत्नी के दादा के काज में जा रहे थे
गोपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी जोनी के दादा की मौत हो गई थी। उनका 30 जनवरी को नाहड़ में काज किया जा रहा था। इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वह अपनी पत्नी जोनी तथा बेटे निखिल के साथ बाइक पर सवार होकर नाहड़ जा रहा था। गोपाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकले थे। 

छह साल पहले हुई शादी
बबई निवासी गोपाल ने बताया कि वह गांव में ही नाई की दुकान चलाते हैं। वर्ष 2014 में उनकी शादी हुई थी। गोपाल ने बताया कि उनकी शादी हिसार में हुई थी। बाद में उसके ससुराल वाले नाहड़ में आकर रहने लगे थे। जोनी गृहिणी थी।
सड़क हादसे में हाईवा को अपनी काबू कर लिया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। -यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
 
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है। इसके लिए अधिकारियों की टीम रात के समय भी नाके लगाती है। हादसा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। -जगदीश शर्मा, डीसी, महेंद्रगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें