सुबह करीब 4 बजे रतनगढ़ के नजदीक चाय पीने के बाद श्रद्धालुओं की बस करीब साढ़े चार बजे लक्ष्मणगढ़ के नजदीक पहुंची। अचानक चालक को झपकी आ गई और बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस से जा टकराई।
हादसे में करीब 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। अबोहर के नजदीक गांव कटैहड़ा निवासी अनुज शर्मा नामक महिला की मौत हो गई। वह यात्रा के आयोजक अजय पुजारी की रिश्तेदार है।
घायलों की पहचान राजेश गुप्ता, संजय मित्तल, रचना मित्तल, श्रवण, बिल्लू शर्मा, विक्रम सोनी, प्रवीण, अजय, सुमन नागपाल, स्वाती गुप्ता, मीना देवी आदि शामिल हैं। अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर करने के कारण सभी के नाम पता नहीं चल सके।