फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: दो बच्चों की मां ने जहर खाकर दी जान, ससुराल वालों से थी तंग, पति और ससुर पर केस दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

मृतका की मां सर्बजीत कौर वासी गांव राजपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले तंग करते थे। सरबजीत कौर के बयान पर मृतका के पति जगजीत सिंह व ससुर हरजिंदर सिंह पर परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कपूरथला में महिला ने की आत्महत्या। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के गांव खानगाह में दो बच्चों की मां ने ससुरालियों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवाया है। महिला की मां की शिकायत पर आरोपी पति और ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय हरजीत कौर पत्नी जगजीत सिंह वासी गांव खानगाह के रुप में हुई है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर जलने लगी पराली: हरियाणा में तीन साल में सितंबर में सबसे ज्यादा मामले, वायु प्रदूषण में इजाफा

थाना कोतवाली के पुलिस जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल से सूचना मिली कि गांव खानगाह की महिला की जहर खाने से मौत हुई है। लाश लेकर आए पति व ससुर मौके से भाग गए हैं। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली प्रभारी रमन कुमार व पुलिस पार्टी सहित वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक महिला दो बच्चों बेटा-बेटी की मां थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां सर्बजीत कौर वासी गांव राजपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले तंग करते थे। सरबजीत कौर के बयान पर मृतका के पति जगजीत सिंह व ससुर हरजिंदर सिंह पर परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पिता-पुत्र फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें