टक्कर मारते ही महिला भी सड़क पर गिर पड़ी। वहीं, थाना 2 के कार्यकारी प्रभारी जगदीश राज ने बताया कि दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड मांगा जाएगा, ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी जांच की जा सके।
मोबाइल छीन भागे लुटेरे की लोगों ने की जमकर धुनाई
उधर, जालंधर में रविवार देर रात भी सिविल अस्पताल के बाहर लुटेरों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
लुटेरों ने जब उक्त युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश की तो युवक ने लुटेरों की बाइक पकड़ ली और शोर मचा दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया लेकिन एक लुटेरा मौके से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने सिविल अस्पताल के बाहर ही उसकी जमकर धुनाई की।
इस घटना के बारे में युवक रमन ने कहा कि वह सिविल अस्पताल के पास से गुजर रहा था कि एक व्यक्ति ने लुटेरों को पकड़ने के लिए शोर मचा रहा था। उसने भाग रहे लुटेरों की बाइक पकड़ ली लेकिन इस बीच एक लुटेरा भाग निकला व दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया है।