फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा है खतरनाक: छीन सकता है आंखों की रोशनी, ये लक्षण दिखे तो हों जाएं सतर्क, चंडीगढ़ पीजीआई के शोध से खुलासा

Mon, 13 Feb 2023 08:44 AM IST
शाहरुख खान वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोटापा आंखों की रोशनी छीन सकता है। चंडीगढ़ पीजीआई ने मोटापा नियंत्रित कर मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाई है। पीजीआई न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने 150 मरीजों पर इडियोपैथिक इंट्राकैनियल हाइपरटेंशन विधि का इस्तेमाल किया और उसके सफलतापूर्वक परिणाम सामने आए हैं।  
विज्ञापन
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटापे से आखों की रोशनी भी जा सकती है। शरीर के बढ़े वजन से दिमाग के अंदर मौजूद फ्लूड पर दबाव पड़ता है, जिससे दिमाग का संपर्क आंखों से कटने लगता है। इससे कई बार दिखना बंद हो जाता है।
विज्ञापन


पीजीआई ने ऐसे कई मरीजों का इलाज कर उनकी आंखों की रोशनी लौटा दी है। पीजीआई न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने 150 मरीजों पर इडियोपैथिक इंट्राकैनियल हाइपरटेंशन विधि का इस्तेमाल किया और उसके सफलतापूर्वक परिणाम सामने आए हैं। 

शोध की प्रिंसिपल इंवेस्टिगेटर डॉ. आस्था टक्कर व डॉ. कार्तिक विनय महेश ने बताया कि कोविड के पहले ऐसे मरीजों की संख्या काफी कम होती थी। कोविड के बाद इन मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


बीमारी से बचाव और कारण को देखते हुए शोध करने का निर्णय लिया गया है। शोध में सामने आया है कि मोटापा कैसे लोगों की आंखों की रोशनी भी प्रभावित कर सकता है।

ऐसे किया इलाज 
शोधकर्ताओं ने बताया कि इडियोपैथिक इंट्राक्त्रस्नियल हाइपरटेंशन मोटापे को नियंत्रित किया। इसके तहत मरीजों के दिमाग पर दबाव कम करने के लिए कुछ दवाइयां दी गईं। आहार विशेषज्ञों की मदद लेकर उनके आहार में बदलाव किया गया। इससे उनका वजन कम हुआ। दिमाग पर दबाव कम होते ही मरीजों की रोशनी वापस आ गई। अब ऐसे मरीजों का इस फार्मूले पर ही इलाज किया जा रहा है। डॉ. आस्था टक्कर ने बताया कि यदि मोटापे को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो आंखों की रोशनी पूरी तरह जा सकती है।

 
विज्ञापन

ये लक्षण  हों तो  सतर्क रहिए  
सिरदर्द, धुंधली दृष्टि, कानों में आवाज बजना, चक्कर आना, डबल दृष्टि (डिप्लोपी), जी मिचलाना और दृष्टि   खोना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें