फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई समेत तीन पर हमला करने के मामले में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित एक घर के बाहर पानी के बर्बादी का चालान काटने के दौरान जेई समेत तीन कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

महिला की पहचान सेक्टर 39 निवासी मिनी शर्मा (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह सेक्टर 37 सी स्थित वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट के जेई अशोक कुमार पानी बर्बादी की चेकिंग करने निकले थे। इस दौरान उनकी टीम में बरिंदर सिंह और चालक मुन्नीलाल मौजूद थे।
टीम सेक्टर 39 स्थित मकान नंबर 1224 के पास पहुंची तो कुछ लोग पानी की बर्बादी कर रहे थे। जिसके बाद उन लोगों को मना कर जेई अशोक कुमार उनका चालान काटने लगे। चालान कटते देख वे लोग बहसबाजी पर उतारू हो गए। टीम के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव किया लेकिन मामला इस कदर बिगड़ गया की उन लोगों ने टीम पर डंडों से हमला कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें