चंडीगढ़। यूके में नौकरी दिलवाने के नाम पर सेक्टर-20 निवासी व्यक्ति से 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद मामले की सूचना को दी गई। पुलिस ने सेक्टर-34 स्थित श्रीगुल रुद्रा टूरिज्म के मालिक सतीश कुमार के खिलाफ आईपीसी 420 और एमिग्रेशन 24 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 20 के रहने वाले सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका संपर्क कुछ समय पहले सेक्टर-34 स्थित श्रीगुल रुद्रा टूरिज्म के मालिक सतीश कुमार से हुआ था। आरोप है कि इस दौरान सतीश ने यूके में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये ठग लिया। काफी दिन बीतने के बावजूद जब दोबारा संपर्क किया गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस अब जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।