फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल में बिना मोटर के ट्रैफिक को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 27 Jan 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर मेयर अरुण सूद ने सेक्टर-17 स्थित दमकल विभाग कार्यालय में झंडा फहराया। इस मौके पर मेयर ने भविष्य की कई योजनाओं के बारे में बताया। मेयर ने कहा कि इस साल उनका विशेष ध्यान शहर में बिना मोटर के चलने वाले ट्रैफिक (नॉन मोटोराइज्ड ट्रैफिक) साइकिल और रिक्शा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


नए साइकिल ट्रैक बनाने के अलावा पुरानी ट्रैक की रिपेयर करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और नगर निगम के अन्य विकास कार्य उनकी प्राथमिकताएं हैं।

उन्होंने कहा कि शहर की सभी ग्रीन बेल्ट और पार्कों में टरशरी वाटर इस साल शुरू कर दिया जाएगा। शहर में 40 नए पब्लिक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पांच नए टॉयलेट पीजीआई के पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन


बायोमिथेन गैस प्लांट लगाने का काम शुरू
मेयर ने कहा कि सेक्टर-48, 49, 50 और 51 में डोर टू डोर अलग-अलग किस्म (गिला, सूखा, ग्रीन वेस्ट) का कूड़ा इकट्ठा करने के लिए अलग रंग के डस्टबीन भी मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बायोमिथेन गैस प्लांट लगाने का काम शुरू हो चुका है।

अधिकतर पार्षद रहे नदारद
गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल ने भी भाग लिया। लेकिन इस समारोह में अधिकतर पार्षद नदारद रहे। कांग्रेस से कोई पार्षद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

आनलाइन सुझाव देने की योजना शुरू
गणतंत्र दिवस के मौके पर मेयर और कमिश्नर ने नए वित्तीय वर्ष के बजट के लिए ऑनलाइन सुझाव देने की योजना की शुुरूआत की। शहरवासी नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड ड्राफ्ट बजट को स्टडी करके अब मेल के माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं। मेयर का कहना है कि बजट की ड्राफ्ट की कॉपी पार्षदों को भी सुझाव के लिए भेजी जाएगी।

इन्हें किया गया सम्मानित
नगर निगम के अलग-अलग विंग के कुल 13 कर्मचारियों को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें चालक बलदीप सिंह, हरनेश, रामपाल, फायरमैन नवीन कुमार, चौकीदार राजू राम, चौकीदार गुरप्रीत सिंह, जूनियर सहायक गुरबाग सिंह, फिटर वर्गीस सैम्युल, निर्मल सिंह, सफाई कर्मचारी नरेश, ईल्म चंद, विक्रम और जूनियर सहायक अंशू चंदा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें